कारोबार

बैंक ऑफ बड़ौदा का खैरागढ़ में 56वीं शाखा का शुरू
17-Apr-2026 3:01 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा का खैरागढ़  में 56वीं शाखा का शुरू

रायपुर, 17 अप्रैल। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि बैंक ने अपने विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत खैरागढ़ में दुर्ग क्षेत्र की 56वीं शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नवीन शाखा का उद्घाटन इंद्रजीत एस. चंद्रवाल, कलेक्टर एवं जिला अधिकारी (केसीजी) एवं दिवाकर प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, रायपुर अंचल के द्वारा संपन्न हुआ।इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख दिवाकर प्रसाद सिंह ने बैंक द्वारा प्रदान की जा रही उन्नत एवं प्रौद्योगिकी आधारित बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं, युवा वर्ग, कृषकों एवं लघु उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उत्पादों का उल्लेख करते हुए बैंक की जन-केंद्रित कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय प्रमुख अनंत माधव ने अपने उद्बोधन में बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों की समस्त बैंकिंग आवश्यकताओं की पूर्ति एक ही स्थान पर सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने बैंक की विभिन्न वित्तीय समावेशी योजनाओं एवं ग्राहक सेवा प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। कलेक्टर ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की इस नई शाखा की स्थापना क्षेत्र के समावेशी आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी तथा स्थानीय नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्र के निवासियों को सुलभ, सुदृढ़ एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।


अन्य पोस्ट