कारोबार
चेंबर बलौदाबाजार इकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह
रायपुर, 17 अप्रैल। बलौदाबाजार में व्यापारियों के हित और संगठन की मजबूती के लिए एक ऐतिहासिक गौरवशाली दिन रहा। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के अध्यक्षता में तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा के मुख्य आतिथ्य एवं चेम्बर प्रतिनिधि मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में बलौदाबाजार इकाई का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संदीप साहू, विधायक कसडोल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्री थौरानी ने बताया कि नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, महामंत्री शिव प्रकाश तिवारी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल सहित इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और साथ आए प्रतिनिधि मंडल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
श्री थौरानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर व्यापारियों की सशक्त आवाज है, और संगठन की एकजुटता ही व्यापारियों के हितों की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में व्यापारिक चुनौतियों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवदायित्व की बधाई देते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों को संगठन से जोडक़र उन्हें सशक्त बनाने का आह्वान किया।


