कारोबार

मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल से प्रेरित बीवीएम उद्योगों और बड़े ब्रांड्स के लिए सशक्त मंच बनेगा-संजय
11-Apr-2026 2:45 PM
मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल से प्रेरित बीवीएम उद्योगों और बड़े ब्रांड्स के लिए सशक्त मंच बनेगा-संजय

भारतीय व्यापार महोत्सव में कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया आमंत्रित

रायपुर, 11 अप्रैल। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी का आगमन हुआ। इस अवसर पर कैट की पूरी टीम ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

श्री पारवानी ने श्री पटवारी का स्वागत करते हुए बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव देश के व्यापारियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जो स्थानीय ब्रांड्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव से जुडऩे एवं अपने उत्पादों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

श्री पटवारी ने व्यापार सेवा के अपने 30 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए व्यापारियों को नवाचार, गुणवत्ता एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर बल दिया। उन्होंने आगामी 12, 13, 14 एवं 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव के लिए प्रदेश के व्यापारियों को आमंत्रित किया। मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल की भावना से प्रेरित यह महोत्सव एमएसएमई लघु उद्योगों एवं बड़े भारतीय ब्रांड्स के लिए एक सशक्त मंच बनेगा।

श्री पारवानी ने बताया कि कार्यक्रम में युवा, महिला एवं ट्रांसपोर्ट विंग के प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। अंत में सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने एवं इस संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने का आग्रह किया गया, ताकि भारतीय व्यापार महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता मिल सके।


अन्य पोस्ट