कारोबार
वुमन इम्पावरमेन्ट पर अनमोल पारवानी का पे्रजेन्टेशन
रायपुर, 11 अप्रैल। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि आज कैट महिला विंग द्वारा महिला सशक्तिकरण समूह के अंतर्गत एक सफल एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रमा बड़वानी द्वारा ध्यान (मेडिटेशन) सत्र से हुई, जिसने सभी उपस्थित सदस्यों को मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। इसके पश्चात एक परिचयात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार एवं कार्यों का परिचय दिया।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि अनमोल पारवानी ने वुमन इम्पावरमेन्ट पर प्रजेन्टेशन दिया कि हम कैसे एक दुसरे की मदद कर सकते है। चेतना श्रीवास्तव द्वारा घर पर बने नमकीन एवं हेल्दी ड्राई स्नैक्स। प्रज्ञा अग्रवाल द्वारा ग्रीन प्रैक्टिसेज एवं हर्बल उत्पाद। धनश्री ब्यूटी एवं वेलनेस उत्पाद। आस्था जायसवाल’ द्वारा मिलेट (श्री अन्न) से बने स्नैक्स।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम का सफल संचालन (एंकरिंग) दर्शना पंडया द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को रोचक एवं सुव्यवस्थित बनाए रखा। यह कार्यक्रम कैट महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। चेतना श्रीवास्तव जी ने शाम का नाश्ता अपने टेस्टी स्नैक्स और बादाम के शरबत से कराया।