कारोबार

54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता
06-Apr-2026 2:49 PM
54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता

 छत्तीसगढ़-दिल्ली को संयुक्त रूप से कांस्य पदक

रायपुर, 6 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव समीर खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन फ्यूचर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, बरेली (उ.प्र.) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उक्त  प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 20 सदस्यीय महिला हैंडबाल टीम ने भाग लिया।

श्री खान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को पूल ई में गुजरात एवं उत्तराखंड के साथ रखा गया था।  पूल मैचेस में छत्तीसगढ़ ने अपने पहले मुकाबले में उत्तराखंड को 17-02 गोलों से पराजित किया तथा छत्तीसगढ़ ने अपने दूसरे मैच में गुजरात को 26-16 गोलों से पराजित कर प्री-क्वार्टरफईनल में प्रवेश किया। प्री-क्वार्टरफईनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला बिहार के साथ खेला गया जिसमे  छत्तीसगढ़ ने बिहार को 26-09 गोलों से पराजित कर क्वार्टरफईनल में प्रवेश किया।  क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला पंजाब के साथ खेला गया जिसमे छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 28-23 गोलों से पराजित कर सेमीफइनल में प्रवेश किया।

श्री खान ने बताया कि सेमीफइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ खेला गया जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम हिमाचल प्रदेश से 18-32 गोलों से पराजित होकर कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। छत्तीसगढ़ को दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया किया। हिमाचल प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को फाइनल में पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया।  इस तरह प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक - हिमाचल प्रदेश, रजत पदक - उत्तर प्रदेश  एवं कांस्य पदक - छत्तीसगढ़ एवं दिल्ली को प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट