कारोबार

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त हो समाज में पहचान दिलाने बालको प्रयत्नशील-राजेश कुमार
02-Apr-2026 2:24 PM
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त हो समाज में पहचान दिलाने बालको प्रयत्नशील-राजेश कुमार

उन्नति परियोजना अंतर्गत उन्नति उत्सव 2026 का भव्य आयोजन

बालकोनगर,  2 अप्रैल। बालको के सीईओ राजेश कुमार ने बताया कि वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इसमें स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बालको ने बताया कि इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ एवं कर्मचारी उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, आरोग्य, उन्नति, तीरंदाजी एवं नंद घर के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां पर बालको के सामुदायिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जा रही थी।

श्री कुमार ने बताया कि उत्सव में चाक की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाने तथा कोसा सिल्क से साड़ी बुनाई का स्टॉल आंगतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था। बालको के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा कुमार द्वारा 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। ‘कोसाकारी’ ब्रांड फिल्म और वेबसाइट का भी अनावरण किया गया, जो स्थानीय कोसा सिल्क को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री कुमार ने बताया कि साथ ही महिलाओं की सफलता पर आधारित उन्नति महासंघ की पहली पत्रिका सृष्टि का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया। उन्नति उत्सव’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। ‘उन्नति परियोजना’ का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है।

श्री कुमार ने बताया कि यह पहल एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में बालको की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बालको इस परियोजना के माध्यम से लगातार प्रयासरत है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें। उन्नति महासंघ की सीईओ श्रीमती अनुराधा सिंह ने ‘उन्नति उत्सव’ की पृष्ठभूमि और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता के अवसरों से जोडऩे का माध्यम है।


अन्य पोस्ट