कारोबार

औद्योगिक इकाइयों को भी नियमित मिलेगा गैस सिलेंडर-चेंबर
30-Mar-2026 2:45 PM
औद्योगिक इकाइयों को भी नियमित मिलेगा गैस सिलेंडर-चेंबर

रायपुर, 30 मार्च। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परस्थितियों के कारण हुवे संकट के मद्देनजर गैस, पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण की समीक्षा हेतु रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  उक्त बैठक में विश्वदीप आयुक्त नगर निगम रायपुर,कीर्तिमानसिंह राठौर अपर कलेक्टर,एम एस पैकरा मुख्य महाप्रबंधक,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भूपेंद्र मिश्रा खाद्य नियंत्रक सहित शहर के समस्त प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

श्री थौरानी ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा प्रमुख सलाहकार संतोष जैन उपाध्यक्ष जितेंद्र शादीजा, छत्तीसगढ़ ग्लास संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद शादीजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने इस अवसर पर अधिकारियों से मांग रखी कि गैस एजेंसियां कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन को अलग अलग परिभाषित कर रही है,जबकि सिलेंडर सिर्फ दो ही तरह के होते है डोमेस्टिक एवं कमर्शियल। और गैस एजेंसियों द्वारा औद्योगिक इकाइयों को सिलेंडर देने से यह कह कर इनकार किया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं है।

श्री थौरानी ने बताया कि औद्योगिक उपभोक्ताओं को गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा आपूर्ति का आधार उद्योगों द्वारा पिछले 11 महीनों के दौरान लिए गए सिलेंडरों के औसत को बनाया जाए, जिससे वितरण में पारदर्शिता बनी रहे। चेंबर के सलाहकार संतोष जैन में प्लास्टिक उद्योग में एलपीजी के उपयोग को रेखांकित करते हुए बताया कि गर्मियों के दौरान प्लास्टिक की टंकियां की बहुत मांग होती है एवं इंडस्ट्रियल गैस की सप्लाई बाधित होने के कारण आम लोगों को प्लास्टिक की टंकियां की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके काम आम जनों को बहुत तकलीफ है। चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद शादीजा ने गैस सिलेंडर के कालाबाजारी की ओर ध्यान आकर्षित हुए जानकारी दी कि वर्तमान परिस्थितियों का लाभ उठाकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए।


अन्य पोस्ट