कारोबार

13वीं आईबीए-अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय मूट कोर्ट स्पर्धा के विश्व दौर के लिए एचएनएलयू छात्राओं की टीम का चयन
21-Mar-2026 2:34 PM
13वीं आईबीए-अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय मूट कोर्ट स्पर्धा के विश्व दौर के लिए एचएनएलयू छात्राओं की टीम का चयन

रायपुर, 21 मार्च। हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने बताया कि छात्राओं की टीम ने 13वीं आईबीए-अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के विश्व दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।यह विश्वविद्यालय के लिए शैक्षणिक क्षेत्र में एक असाधारण उपलब्धि है, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय दौर की इस प्रतियोगिता में भारत भर के प्रमुख विधि विद्यालयों ने भाग लिया।

एचएनएलयू  बताया कि टीम, जिसमें द्वितीय वर्ष की छात्राएं अन्वेषा गुप्ता, रुचिका नागपाल, परी अग्रवाल, डिंपल खत्री और अनुष्का शर्मा शामिल है, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट वकालत दक्षता, गहन शोध और कोर्ट रूम स्किल का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर अपनी जगह बनाई। विश्व दौर जून 2026 में हेग, नीदरलैंड्स में आयोजित होने वाला है, जहाँ टीम शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

एचएनएलयू  बताया कियह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के विश्व दौर में एचएनएलयू का पहला प्रतिनिधित्व है। 2026 के मॉक प्रश्न में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के समक्ष मौजूद ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें मानवीय सहायता प्रदान करने वाले जहाजों पर हमले, मौजूदा राज्य अधिकारियों की प्रतिरक्षा और प्रत्यर्पण से संबंधित प्रश्न शामिल हैं।

एचएनएलयू  बताया कि कुलपति ने टीम को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता अनुशासन, बौद्धिक दृढ़ता और संस्थागत उत्कृष्टता को दर्शाती है। मूट कोर्ट कमेटी ने भी टीम की सराहना करते हुए एचएनएलयू की मूटिंग संस्कृति की मजबूती को रेखांकित किया। विश्वविद्यालय समुदाय इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हर्षित है और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर टीम की निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं देता है।


अन्य पोस्ट