कारोबार

एनएमडीसी-जीएमडीसी के बीच एमओयू
21-Mar-2026 2:31 PM
एनएमडीसी-जीएमडीसी के बीच एमओयू

रेअर अर्थ तत्वों की संभावनाओं को तलाशने के लिए संयुक्त प्रयास

हैदराबाद, 21 मार्च। एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि  एनएमडीसी लिमिटेड और जीएमडीसी लिमिटेड ने सोमवार को रेअर अर्थ तत्वोंकी संभावनाओं का अन्वेषण में सहयोग करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

श्री मुखर्जी ने बताया कि इस सशक्त साझेदारी का उद्देश्य भारत के लिए एक समेकित एवं सतत् महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला का विकास करना है। यह साझेदारी देश में रेअर अर्थ तत्वों के अन्वेषण के साथ-साथ अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं के विस्तार तथा इस उप-क्षेत्र में कार्बन-सचेत पहलों को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त करती है।

एनएमडीसी मुख्यालय, हैदराबाद में अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी, एनएमडीसी तथा रूपवंत सिंह, आईएएस, प्रबंध निदेशक, जीएमडीसी की उपस्थिति में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हस्ताक्षरित किया। 16 मार्च 2026 से प्रभावी यह समझौता दो वर्ष की अवधि के लिए है तथा प्रस्तावित सहयोग का मूल्यांकन एवं सुदृढ़ीकरण करने हेतु एक संचालन समिति एवं कार्य समूह के गठन की अनुशंसा करता है।

श्री मुखर्जी ने बताया कि इस सहयोग से देशभर में रेअर अर्थ तत्वों तथा उससे संबंधित डाउनस्ट्रीम गतिविधियों के विकास को मजबूती मिलने की अपेक्षा है।  रेअर अर्थ तत्वों में  भारत की रुचि अब एक रणनीतिक राष्ट्रीय प्राथमिकता बन चुकी है। ये खनिज ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा क्षमता तथा वास्तविक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के केंद्र में हैं। खनन कंपनियों से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।


अन्य पोस्ट