कारोबार
रायपुर, 14 मार्च। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि समय-समय पर सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से देश की युवा शक्तियों को प्रोत्साहन देने का कारी किया जाता है। बैंक ने पूर्व में ही घोषणा कि शैक्षणिक वर्ष की समाप्ति के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड पुरस्कार लागू किया जाएगा। प्रत्येक संस्थान के छात्रों (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) का चयन करने का अवसर मिलेगा, जो क्रमश: शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलों में उत्कृष्टता और सर्वांगीण प्रदर्शन (खेल, कला, सामाजिक सेवा आदि) में श्रेष्ठ होंगे। बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड पूर्व में भी देशभर के कई विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित किया जा चुका है और इसे छात्रों से अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
श्री यादव ने बताया कि इसी क्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा , क्षेत्रीय कार्यालय,रायपुर द्वारा उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री किसलय प्रसाद के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्री प्रदीप कुमार यादव, उप क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक, डॉ. आरती गुहे (डीन, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर) तथा डॉ. अनुप कुमार दवे (डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन एवं कंट्रोलर ऑफ एग्ज़ामिनेशन) थे। इस पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, खेल और सर्वांगीण प्रतिभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। बैंक की यह पहल युवाओं को प्रेरित करेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी।