कारोबार

स्व-सहायता समूहों के उत्पादों, मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना, अदाणी फाउंडेशन द्वारा 500+ महिलाओं का सम्मान
12-Mar-2026 3:45 PM
स्व-सहायता समूहों के उत्पादों, मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना, अदाणी फाउंडेशन द्वारा 500+ महिलाओं का सम्मान

शक्ति संवाद कार्यक्रम की शुरूआत

रायगढ़, 12 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम सूपा में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। फाउंडेशन ने बताया कि इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

फाउंडेशन ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल मौजूद रहीं। इसके अलावा पांच बीडीसी सदस्य और करीब दस पंचायतों के सरपंचों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

फाउंडेशन ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन से सहयोग प्राप्त स्व-सहायता समूहों की पांच सौ से अधिक महिलाओं को सामुदायिक विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्थान परियोजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्थान सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मशरूम उत्पादन, टेराकोटा उत्पाद, बड़ी-पापड़, हल्दी और अन्य मसाले तथा सिलाई  शिक्षण केंद्र में तैयार किए गए वस्त्र शामिल थे। प्रदर्शनी में आए अतिथियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।

फाउंडेशन ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन ने ‘शक्ति संवाद’ नामक नई पहल की शुरुआत की। इसके तहत स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमियों को पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझ सकें। साथ ही विभिन्न गांवों की महिलाओं के बीच सीएसआर गतिविधियों और आजीविका से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान कराया जाएगा, जिससे सीखने और नेतृत्व विकास के नए अवसर मिल सकें।

फाउंडेशन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि हेमलता चौहान ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है।


अन्य पोस्ट