कारोबार

स्वर्णिम भारत की आधारशिला, ओजस्वी और तेजस्वी गुणों से परिपूर्ण हैं महिलाएं-शताब्दी
12-Mar-2026 3:43 PM
स्वर्णिम भारत की आधारशिला, ओजस्वी और तेजस्वी गुणों से परिपूर्ण हैं महिलाएं-शताब्दी

महिला दिवस पर प्रगति कॉलेज में जागरूकता

रायपुर, 12 मार्च। प्रगति कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सौम्या नैय्यर ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम 2026 के मौके पर राजधानी के प्रगति महाविद्यालय, रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शताब्दी पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष बाल अधिकार संरक्षण आयोग छ.ग. एवं प्रवक्ता उपस्थित थी। सर्वप्रथम सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वल्लन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

श्रीमती पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपनी बात की शुरूआत महिला सशक्तिकरण से कि जिसमें उन्होने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अपने अन्दर बहुत सारे अच्छे गुणों का विकास होना चाहिए जैसे समानता, आत्मनिर्भरता, सामजस्यता, ईमानदारी, आत्मविश्वास कर्तव्यनिष्ठता गुण आदि। उन्होने आगे यह बताया कि महिलाएं स्वर्णिम भारत की आधारशिला एक ओजस्वी, तेजस्वी गुणो से परिपूर्ण होती है। समाज में बेटियों, नारी को आगे बढ़ाने के लिए योगदान देने पर बल दिया।

प्राचार्य डॉ. नैय्यर ने बताया कि कि नारी प्रेम, त्याग, सहनशीलता कि मूरत होती है, वह परिवार का केन्द्र बिन्दु होती है। इसलिए उनकी सोच बहुत मजबूत होनी चाहिए तभी उनका परिवार भी सशक्त बनता है। महिलाओं को अपने अस्तित्व एवं लक्ष्य निर्धारण पर फोकस कर उसे निरंतर प्राप्त करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मिस चिनमयी दास एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गुंजन शर्मा ने किया।

प्राचार्य डॉ. नैय्यर ने बताया कि कि इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सौम्या नैय्यर, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.एन.गजपाल, एडमिनिस्टेटर मिस ज्योति ठाकुर एवं समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षा विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट