कारोबार
रायपुर, 10 मार्च। रामगढिय़ा सेवक सभा महिला विंग ने बताया कि महिला दिवस महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा भवन टाटीबंध में दोपहर 12 से 4 बजे तक मनाया गया। एक दिन खुद के नाम करते हुए, महिला विंग ने खेल कूद का आयोजन कर विजेताओ को मेडल व उपहार दिए गए। आमंत्रण सलून की संचालिका विभा मिश्रा ने महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी, कृति मिश्रा ने गेम खिलाकर आई हुई सभी महिलाओं को उपहार दिए; बाबूलाल ज्वेलर्स ने अपनी स्कीम के द्वारा सोने की खरीदारी की जानकारी दी और बनी सर ने जुंबा करवा कर कार्यक्रम में जोश दिलाया।
महिला विंग ने बताया कि कवलजीत कौर ने मंच संचालिका की भूमिका निभाई। इस अवसर की चीफ गेस्ट समाज की वरिष्ठ सम्मानित महिला अवतार कौर गिल को बोड्स ने पुष्पगुच से स्वागत किया व सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया। महिला विंग के प्राइम मेंबर्स द्वारा मस्ती से भरे मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।प्रीति भोज और चाय नाश्ता के साथ समापन किया गया। बोड्स तेजिंदर कौर भूई, अध्यक्ष प्रदीप कौर एवं उनकी पूरी टीम मेंबर्स और समाज की महिलाएं उपस्थित थी।