कारोबार

बृजमोहन, मोतीलाल और कावडिय़ा ने रायपुर सराफा होली मिलन उत्सव की भव्यता बढ़ाई
06-Mar-2026 4:02 PM
बृजमोहन, मोतीलाल और कावडिय़ा ने रायपुर सराफा होली मिलन उत्सव की भव्यता बढ़ाई

फाग गीतों और प्रसादी में 700+ व्यापारियों की उपस्थिति

रायपुर, 6 मार्च। रायपुर सराफा एसोसिएशन एवं सेठ नाथूराम होलिका उत्सव समिति ने बताया कि एसोसिएशन एवं समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन, फाग गीत एवं भोजन (प्रसादी) का आनंद नाहटा मार्केट सदर बाजार में किया गया, जिसमें रायपुर सराफा ,सदर बाजार के लगभग 700 से ज्यादा व्यापारी गणों की उपस्थित रही।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने विशेष इस आयोजन रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल,ग्रामीण विधायक माननीय मोतीलाल साहू ,अध्यक्ष दिव्यांगजऩ वित्त एवं विकास निगम माननीय लोकेश कावडिया,नवभारत के प्रदेश प्रमुख संपादक माननीय उमा शंकर व्यास पूर्व पार्षद उपमहापौर मनोज कंदोई, पार्षद जॉन 4 के अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा, कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरिया,चेयरमैन प्रकाश गोलछा, सह सचिव विनय गोलछा मीडीया प्रभारी मनीष गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अशोक गोलछा, हरख मालू, संजय कानूगा, अशोक पगारिया ,अरुण तंवर, अमर बरलोटा सतीश टाटिया, पूर्व कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उत्तम गोलछा,प्रदीप बैद,जीवन पंसारी,महावीर मालू, प्रह्लाद सोनी, दिलीप टाटिया विमल बैद एवं वरिष्ठ संरक्षक सलाहकार एवं पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

उन्होंने यह भी बताया कि संगीत का आयोजन भी रखा गया था जिसमें श्रीमती किट्टू सिंनहा, श्रीमती पंचमी सेंद्रे, अतीक रहमान एवं संजय सिंह ने गीतों की ऐसी बौछार की कि प्रत्येक गीत के साथ श्रोताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाई, गुलाल से पूरा कार्यक्रम सारोबार रहा, उल्लास पूर्ण वातावरण में होली मनाई गई।


अन्य पोस्ट