कारोबार
प्रगति महाविद्यालय में भावभीनी विदाई समारोह
रायपुर, 27 फरवरी। प्रगति महाविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस एवं वाणिज्य-प्रबंधन विभाग में जुनियर्स के द्वारा सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी गई। प्रगति कॉलेज में विदाई समारोह का कार्यक्रम किया गया जिसका शुभारंभ दीप-प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया।
प्राचार्या डॉ. सौम्या नैयर ने बताया कि समय के प्रबंधन एवं संयम से हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, उन्होनें कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए सदा याद रखना चाहिए कि वे भारत के नागरिक हैं। एजूकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.एन.गजपाल ने बताया कि कड़ी मेहनत, ईमानदारी से ही हम लक्ष्य प्राप्त कर सकते है।
कम्प्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष मन्नू रवानी ने बताया कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित होने पर ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षित होने का यही उद्वेश्य होना चाहिए। वाणिज्य एंव प्रबंधन के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के साथ शुभकामनाएं दी।
पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें साथ ही उसे पूरा करने के लिए रात-दिन जुट जाएं। सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।


