कारोबार

अंतरराज्यीय बस स्टैंड में यात्री सुविधा हेतु रेलवे टिकिट बुकिंग काउंटर खोलने का सुझाव-कैट
27-Feb-2026 3:12 PM
अंतरराज्यीय बस स्टैंड में यात्री सुविधा हेतु रेलवे टिकिट बुकिंग काउंटर खोलने का सुझाव-कैट

दपूमरे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक

रायपुर, 27 फरवरी। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 21वी बैठक महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में जोनल कॉन्फ्रेंस हॉल बिलासपुर में सम्पन्न हुई।

श्री साहू ने बताया कि महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने उनको शॉल श्रीफल से सम्मानित किया। रेल यात्रियों एवं व्यापारियों के सुविधाओं हेतु कई विषयो को बैठक में प्रमुखता से उठाया जो निम्नानुसार है:-01. उद्योग एवं व्यवसाय की दृष्टि से छत्तीसगढ प्रदेश भारत देश में अपना अलग ही पहचान बना रहा है, प्रदेश बहुत तरक्की कर रहा है।

श्री साहू ने बताया कि इसमें रेलवे का भी बहुत बड़ा योगदान है, भारत की सबसे बड़ी व्यवसायिक संगठन कन्फडरेशन ऑफ़ आल इण्डिया ट्रेडर्स  (कैट) रायपुर के तरफ से रेलवे को धन्यवाद् दिया एवं  रेलवे विभाग से उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ाने हेतु रेलवे द्वारा मॉल वाहक ट्रेन में जो सुविधाये दी जा रही है उनकी सम्पूर्ण जानकारी व्यापारियों एवं व्यवसायिक संगठन को अवगत कराने हेतु आग्रह किये।

श्री साहू ने बताया कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाटागांव में यात्रियों की सुविधाओं हेतु रेलवे आरक्षण टिकिट बुकिंग काउंटर खोलने हेतु सुझाव दिए। जिससे बस से आने वाले यात्रियों को रेल यात्रा हेतु आसानी से रेल टिकिट उपलब्ध हो जाये। सभी रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म में पीने के पानी हेतु ज्यादा से ज्यादा नल की व्यवस्था की जाये।


अन्य पोस्ट