कारोबार
कलिंगा विवि में 180 का रक्तदान करना सराहनीय सामाजिक पहल
27-Feb-2026 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि शिवनाथ ब्लड सेंटर, रायपुर के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन चीफ प्रॉक्टर कार्यालय एवं खेल विभाग द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रात: 10:00 बजे हुआ एवं सायं 5:00 बजे तक चला। शिविर के दौरान कुल 180 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर में रक्तदाताओं के उत्साह और सहभागिता सराहनीय रही।
विश्वविद्यालय ने बताया कि इस अवसर पर शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र एवं ईयरपौडस प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कलिंगा विश्वविद्यालय सदैव सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हित में निरंतर योगदान देता रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


