कारोबार

वेतन खाते खोलने के लिए इण्डियन ओवरसीज बैंक और राज्य शासन में समझौता हस्ताक्षरित
26-Feb-2026 3:05 PM
वेतन खाते खोलने के लिए इण्डियन ओवरसीज बैंक और राज्य शासन में समझौता हस्ताक्षरित

रायपुर, 26 फरवरी। इण्डियन ओवरसीज़ बैंक ने बताया कि बैंक और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन  पर दिनांक 20.02.2026 को महानदी भवन, रायपुर में हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों के वेतन खाते खोलना एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है।

 इण्डियन ओवरसीज़ बैंक के क्षेत्र प्रमुख श्री गौरी शंकर नायक ने बताया कि यह समझौता दोनों संगठनों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा और हमें राज्य सरकार के कर्मचारियों को बैंकिग की बेहतर सेवाएँ प्रदान करने में मदद करेगा। इसके साथ ही क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि बैंक द्वारा सभी कर्मचारियों के वेतन खाते के साथ 1 करोड़ रू. का बीमा, स्वास्थ्य सेवाएँ, फ्री चेक बुक, एटीएम कार्ड एवं अनेक प्रकार की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

राज्य सरकार की ओर से  शीतल शाश्वत वर्मा ने इस एमओयू पर अपनी स्वीकृति दी।


अन्य पोस्ट