कारोबार

प्रोत्साहन योजना से कैंसर इलाज को नई पहचान, स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता सराहनीय-डॉ. मेमन
26-Feb-2026 3:01 PM
प्रोत्साहन योजना से कैंसर इलाज को नई पहचान, स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता सराहनीय-डॉ. मेमन

छत्तीसगढ़ राज्य बजट 2026-27 प्रतिक्रिया

रायपुर, 26 फरवरी। संजीवनी सीबीसीसी कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. यूसूफ मेमन ने बताया कि वर्ष 2026 के राज्य बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को दी गई प्राथमिकता अत्यंत सराहनीय है। चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, जिला स्तर पर उपचार सुविधाओं की उपलब्धता तथा गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है।

डॉ. मेमन ने बताया कि कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं जांजगीर में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, 25 विकासखंडों में डायलिसिस केंद्रों की शुरुआत, जिला अस्पतालों, क्क॥ष्ट एवं ष्ट॥ष्ट को सशक्त बनाने की पहल तथा आयुष्मान योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

डॉ. मेमन ने बताया कि बिलासपुर में कैंसर अस्पताल की घोषणा भी विशेष रूप से स्वागतयोग्य है। डॉ. युसुफ मेमन, डायरेक्टर, संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई घोषणाएँ दूरदर्शी एवं जनहितकारी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को इन ऐतिहासिक निर्णयों के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे गंभीर रोगों के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा।

डॉ. मेमन ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं से प्रेरित होकर संजीवनी समूह द्वारा बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग में पहला आधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन सहित 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में पहली बार उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह पहल क्षेत्रीय स्तर पर कैंसर उपचार को नई पहचान देने वाली सिद्ध होगी।

 

उन्होंने सुझाव दिया कि मेडिकल कॉलेजों के साथ सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं की शीघ्र शुरुआत, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग तथा आयुष्मान योजना के अंतर्गत भुगतान प्रक्रिया को और सरल व पारदर्शी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शासकीय एवं निजी क्षेत्र मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बना सकें। अंत में डॉ. मेमन ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और निजी क्षेत्र के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

 


अन्य पोस्ट