कारोबार
रायपुर, 26 फरवरी। माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर प्रचार प्रसार प्रमुख नीलिमा लढ्ढा ने बताया कि बसंत उत्सव एवं समाज चुनाव समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक आयोजित की गई। साथ ही तम्बोला, रोचक प्रश्नोत्तर सत्र, आकर्षक नृत्य प्रस्तुति एवं स्नेहपूर्ण हाई-टी ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
श्रीमती लड्ढा ने बताया कि माँ सरस्वती के प्रागट्य एवं सृष्टि रचना पर आधारित लघु नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। ब्रह्मा के रूप में नीलिमा, सरस्वती के रूप में कविता, विष्णु के रूप में शशिएन मोहता, लक्ष्मी के रूप में नीना ,आदिशक्ति शशी बंग ,शिव संगीता ,पार्वती मेघा और नारद राधिका इनकी प्रस्तुति ने दर्शकों की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य सदस्य चुनाव पर्यवेक्षक संतोष चांडक, चुनाव अधिकारी अजय शारदा ,विशिष्ट अतिथि में गोपाल मंदिर ट्रस्ट से राजकिशोर नत्थानी रमेश नत्थानी ओम प्रकाश नागौरी,देव रत्न बागड़ी ,माहेश्वरी सभा से अध्यक्ष राजेश तापडिय़ा सचिव आलोक बागड़ी प्रचार प्रसार प्रमुख विष्णु सारडा विशेष रूप से सहयोग मिला गोपी दास बागड़ी एवं नंदलाल मोहता राष्ट्रीय महामंत्रणी जयोति राठी एंव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी , समिति अध्यक्ष प्रगति कोठारी,सचिव कल्पना राठी,कार्यक्रम संयोजिका रमा मल, ज्योति सारडा , शशीबंग एवं मधुलिका नत्थानी, संगीता चांडक़, शशी बागड़ी आदि सभी कार्यकारिणी सदस्याओं का सहयोग रहा।


