कारोबार

आज के विद्यार्थी देश के धरोवर है-मीनल चौबे
21-Feb-2026 3:45 PM
आज के विद्यार्थी देश के धरोवर है-मीनल चौबे

 प्रगति कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति

रायपुर, 21 फरवरी। प्रगति कॉलेज ने बताया कि कॉलेज का वार्षिक उत्सव 2026 का आयोजन शहीद स्मारक भवन में मुख्य अतिथि मीनल चौबे, मेयर नगर निगम, रायपुर और शंशाक शर्मा, चैयरमेन, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमिक, रायपुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विषेष के रूप से छत्तीसगढ़ शिक्षण समिति के सचिव राजीव वोरा एवं सलाहकार डॉ. श्रुति झा उपस्थित थे।   

मुख्य अतिथि मीनल चौबे, मेयर नगर निगम, रायपुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज के विद्यार्थी भवष्यि की राष्ट्र के विकास में सहायक होगें। उन्होनें विद्यार्थियों से कहा कि जो शिक्षा आपको मिल रही है उसे लगन से स्वीकार करें और अपने जीवन में आत्मसात करें। शिक्षा के माध्यम् से आप अपने शहर, जिला, राज्य में अपना योगदान दें। शहर के विकास में जो कार्य हो रहे है उसको सुरक्षित रखने का दायित्व भी आपका है। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भवष्यि की कामना की।

 कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री शंशाक शर्मा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ने बताया कि जैसे दौणाचार्य जी को अर्जुन के दृढ़सकंल्प और लगन से जाना जाता है उसी तरह विद्यार्थी भी अपने उपलब्धि से पूरे कॉलेज का नाम रोशन करता है अत: विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर एक मन से समर्पित होना चाहिए। कॉलेज संचालन समिति के सचिव,  श्री राजीव वोरा जी ने प्रगति उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम् नही बल्कि संर्वागीण व्यक्तिव विकास का माध्यम् भी है। अत: विद्यार्थियों को सिर्फ सपना ही नहीं देखना चाहिए बल्कि उसे पूरा करने के लिए समर्पित भाव से खूब मेहनत करे। कॉलेज की सलाहकार डॉ. श्रुति झा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे ऊंचे सपने देखने का हौसला रखे और उसे पूरा करने की जिद रखे।

प्राचार्या डॉ. सौम्या नैय्यर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।


अन्य पोस्ट