कारोबार

राजो देवी साहू स्मृति बैडमिंटन एकल में ऋषभ प्रथम और धर्मवीर रहा द्वितीय
20-Feb-2026 3:55 PM
राजो देवी साहू स्मृति बैडमिंटन एकल में ऋषभ प्रथम और धर्मवीर रहा द्वितीय

 रायपुर, २० फरवरी। विगत दिनों डाइट रायपुर में योगाचार्य छबिराम साहू की माता जी स्व. राजो देवी साहू के स्मृति  में बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुआ।  इस अवसर पर भाग लिए  खिलाडिओ को टी-शर्ट, मोमेंटो एवम नगद सम्मान राशि प्रदान किया गया।

 इस प्रतियोगिता में समापन समारोह के मुख्य अतिथि  ज्ञान सिंह साहू सेवानिवृत्त  मैनेजर स्टेट बैंक,अध्यक्षता जुगल किशोर अग्रवाल प्राचार्य डडट रायपुर एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रहलाद दमाहे उप - संपादक स्वदेश ज्योति,श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती अर्चना पाठक, चंदूलाल टांडी सिटी चैनल उपस्थित थे।  प्रतियोगिता के एकल में ऋषभ शर्मा प्रथम धर्मवीर रीति द्वितीय गिरीश देवांगन प्रीति धैर्य चंद्राकर चतुर्थ रहे।

पुरुष युगल में विवेक वर्मा एवं प्रवीण की जोड़ी प्रथम छबि राम साहू एवं ऋषभ शर्मा की जोड़ी रीति गिरीश देवांगन एवं विनोद वर्मा की जोड़ी तृतीय, धर्मवीर वर्मा और ललित टंडन की जोड़ी चतुर्थी स्थान पर रहे । इसी प्रकार महिला वर्ग में वैष्णवी सामी प्रथम अन्नपूर्णा वर्मा द्वितीय ध्रुव गायत्री पटेल चतुर्थ महिला युगल में अन्नपूर्णा वर्मा एवं वंदना बंजारे की जोड़ी प्रथम,खुशी कंवर एवं योगीता भूआर्य की जोड़ी द्वितीय वीणा ध्रुव एवं मुस्कान दुबे की जोड़ी तृतीय तथा गायत्री पटेल एवं अस्मिता यादव की जोड़ी चतुर्थ रहा।

समापन समारोह के अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड से डालचंद जैन, अवंती विहार से सुरेंद्र बिसेन, दिनेश पटेल अलगऱ सामी एवं श्रीमती ज्योति वेद क्रीड़ा अधिकारी डाइट  संगीता यादव  उप प्राचार्य, उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में चैलेंज कप के साथ-साथ ७०००/ के नगद पुरस्कार वितरित किया  गया ।  प्रतियोगिता के समापन में ज्ञान सिंह साहू द्वारा कहा गया कि हारने वाले निराश ना हो, हार के बाद ही जीत होती है और यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष निरंतर जारी रहेगी। प्राचार्य  अग्रवाल  द्वारा विजेताओं को बधाई दी गई।  प्रतिभागियों के खेल की सराहना की गई। प्रतीयोगिता में २४ पुरुषों एवं १० महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें १४ वर्ष से लेकर ६८ साल के प्रतिभागी ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में डाइट क्च.श्वस्र कॉलेज एनसीईआरटी एनआईओएस तथा आवती बिहार के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में छबि राम साहू भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रदेश प्रभारी एवं रिटायर्ड सहायक प्राध्यापक ने सभी विजेताओं को बधाई दी ।  युवाओं को खेल के प्रति रुचि बनाए रखना के लिए लगातार अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। खिलाडिय़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।


अन्य पोस्ट