कारोबार
रायपुर, 19 फरवरी। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियों ने अब जमीनी स्तर पर तेजी पकड़ ली है।
श्री पारवानी ने बताया कि एक्सपो के अंतर्गत मेला स्थल पर डोम एवं टेंट निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है। इस अवसर पर तैयारियों का जायजा लेने हेतु कैट की टीम आज मेला स्थल पहुँची और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
श्री पारवानी ने बताया कि टीम ने डोम, ओपन स्टॉल्स, ऑटोमोबाइल जोन, फूड जोन, पिंक पवेलियन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैट नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देशभर के व्यापारियों के लिए अवसरों का महाकुंभ है। मेला स्थल पर निर्माण कार्य प्रारंभ होना इस बात का संकेत है कि अब यह आयोजन पूरी गति से आगे बढ़ चुका है। ष्ट्रढ्ढञ्ज यह सुनिश्चित करेगा कि एक्सपो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप आयोजित हो।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने बताया कि चार भव्य डोम, आकर्षक टेंट संरचनाएँ और थीम आधारित पवेलियन्स एक्सपो की भव्यता को नई पहचान देंगे। उन्होंने कहा कि एक्सपो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग को राष्ट्रीय मंच मिलेगा तथा वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त बल मिलेगा।


