कारोबार

शारीरिक कौशल और टीम भावना का उत्सव मनाने कलिंगा में 8वां वार्षिक खेल महोत्सव
13-Feb-2026 3:16 PM
शारीरिक कौशल और टीम भावना का उत्सव मनाने कलिंगा में 8वां वार्षिक खेल महोत्सव

रायपुर, 13 फरवरी। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि खेल दिवस रोमांचक आयोजन होते हैं, जो शारीरिक कौशल और टीम भावना का उत्सव मनाने के लिए खिलाडिय़ों और दर्शकों को एक साथ लाते हैं। कलिंगा विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता के सहयोग से कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में 4 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक 8वें वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

विश्वविद्यालय ने बताया कि खेल महोत्सव का शुभारंभ 04 फरवरी 2026 को एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस दिन छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसने इसे सभी के लिए एक यादगार आयोजन बना दिया।  उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कला एवं मानविकी, शिक्षा, सीएस एवं आईटी, वाणिज्य एवं प्रबंधन, विधि, फार्मेसी, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी संकायों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने खेल समन्वयकों के साथ भाग लेने वाली टीमों की रंग-बिरंगी मार्च-पास्ट में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक संबोधन ने विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित किया।

विश्वविद्यालय ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. संदीप अरोड़ा, कुलाधिपति – कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। ओलंपिक मशाल रिले विश्वविद्यालय के खेल विद्यार्थियों द्वारा वहन की गई और सम्मानित अतिथि डॉ. राजीव कुमार, अध्यक्ष – कलिंगा विश्वविद्यालय ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर इसका औपचारिक प्रज्वलन किया। यह खेल भावना और एकता के प्रतीक के रूप में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जीवंत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों एवं प्रभावशाली कराटे प्रदर्शन के साथ हुआ।


अन्य पोस्ट