कारोबार

सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़ा ट्रेड महोत्सव नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियां हैं जोरों पर-कैट
13-Feb-2026 3:08 PM
सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़ा ट्रेड महोत्सव नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियां हैं जोरों पर-कैट

20 से 24 फरवरी रायपुर में

रायपुर, 13 फरवरी। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष  श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी रायपुर में 20 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर तैयारियाँ अब तेज़ रफ्तार से और निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

 

श्री पारवानी ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित एक्सपो को सफल बनाने हेतु व्यापारिक संगठनों के माध्यम से व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में कैट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक्सपो की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, व्यापारिक सहभागिता एवं आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री पारवानी ने बताया कि बैठक के पश्चात डोम एवं स्टॉल बुकिंग को लेकर व्यापारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला है तथा बुकिंग प्रक्रिया निरंतर जारी हैं। तैयारियाँ अब जमीनी स्तर पर तेज़ कर दी गई हैं। व्यापारिक संगठनों, कैट की विभिन्न इकाइयों, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट एवं उद्योग कैट के माध्यम से लगातार बैठकों, संपर्क अभियानों एवं समन्वय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।


अन्य पोस्ट