कारोबार

रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ-भंसाली
13-Feb-2026 3:07 PM
रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ-भंसाली

रायपुर सराफा एसोसिएशन

रायपुर, 13 फरवरी। रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली एवं सचिव जितेन्द्र गोलछा ने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा संजीव शुक्ला से एक शिष्टाचार मुलाकात कर सराफा एसोसिएशन के व्यापरियों को निरंतर पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग प्राप्त होता आया है, छोटे छोटे बारीकियों में व्यापरियों को अपने व्यापार में कैसे सतर्क रहें उसका श्री शुक्ला द्वारा पदाधिकारियों को जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

 

एसोसिएशन ने बताया कि प्रमुख रूप से अपने सराफा व्यवसाय में किसी भी प्रकार के पुरानी ज्वेलरी की खरीदी या गिरवी रखने पर ग्राहकों से समान का बिल अनिवार्य रूप के साथ आधार कार्ड की कॉपी मोबाइल नंबर के साथ ऐसे कुछ दस्तावेज ज़रूर रूप से रखे एवं कोई भी ग्राहक व्यवसाय परिसर में आता है उसका चेहरा खुला रहे किसी भी चीज से चाहे रुमाल,स्कार्फ आदि से ढंका न रहे चेहरा दिखना चाहिए ऐसा अपने ग्राहकों से अनिवार्य रूप से आग्रह करें।

एसोसिएशन ने बताया कि विशेष सभी दूकानों के कैमरा अपने मोबाइल में ऑनलाइन ज़रूर अटैच्ड करके रखने हेतू अपना मार्गदर्शन दिया.. एवं चूंकि मुख्य बाजारों में हमेशा ट्रैफिक जाम लगता है उसे सुचारू रूप से आवाजाही हो सराफा पदाधिकारियों द्वारा बाइक पेट्रोलिंग का सुझाव रखा श्री शुक्ला ने सराफा व्यापरियों को विश्वास दिलाते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पारख, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ, कोषाध्यक्ष अनिल कूचेरीया,सह सचिव विनय गोलछा सराफा वित्त विभाग के प्रमुख प्रकाश झाबक,पवन सोनी एवं महासचिव प्रकाश गोलछा मौजूद थे।


अन्य पोस्ट