कारोबार

2026 की शुरूआत में ऑटोमोबाइल उद्योग सकारात्मक, 6.83 प्रतिशत वृद्धि, दोपहिया और कमर्शियल सेक्टर मजबूत
13-Feb-2026 3:06 PM
2026 की शुरूआत में ऑटोमोबाइल उद्योग सकारात्मक, 6.83 प्रतिशत वृद्धि, दोपहिया और कमर्शियल सेक्टर मजबूत

रायपुर, 13 फरवरी। राडा के वाइस प्रेसिडेंट कैलाश खेमानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल उद्योग ने वर्ष 2026 की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ की है। जनवरी 2026 में राज्य में कुल वाहन खुदरा बिक्री 6.83 प्रतिशत बढक़र 71,714 इकाई पहुंच गई, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 67,130 था।

श्री खेमानी ने बताया कि  राज्य में आर्थिक गतिविधियों में तेजी, बेहतर वित्तीय उपलब्धता और उपभोक्ता विश्वास में सुधार के चलते वाहन बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित राडा ऑटो एक्सपो ने बाजार में उत्साह का माहौल बनाया, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव जनवरी की बिक्री पर देखने को मिला।

श्री खेमानी ने बताया कि दोपहिया वाहनों की मांग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी। दोपहिया श्रेणी में सर्वाधिक बिक्री दर्ज की गई। जनवरी 2026 में 51,293 दोपहिया वाहन बिके, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 47,274 थी। इस प्रकार इस सेगमेंट में 8.50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। तीनपहिया और वाणिज्यिक वाहनों में भी उछाल।

श्री खेमानी ने बताया कि तीनपहिया वाहनों की बिक्री जनवरी 2026 में 1,378 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,287 थी। इस प्रकार इस श्रेणी में 7.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में भी मजबूती देखने को मिली। जनवरी 2026 में 3,765 वाणिज्यिक वाहन बिके, जबकि जनवरी 2025 में यह संख्या 3,512 थी, जो 7.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

श्री खेमानी ने बताया कि पैसेंजर वाहनों में स्थिर वृद्धि। पैसेंजर वाहन श्रेणी में 4.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी 2026 में 10,821 पैसेंजर वाहन बिके, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 10,307 था।


अन्य पोस्ट