कारोबार

बारहवीं के विद्यार्थियों के उज्जवल परिणाम और सुखद भविष्य हेतु ज्ञान गंगा में आशीर्वाद समारोह
12-Feb-2026 3:39 PM
बारहवीं के विद्यार्थियों के उज्जवल परिणाम और सुखद भविष्य हेतु ज्ञान गंगा में आशीर्वाद समारोह

रायपुर, 12 फरवरी। ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी की प्राचार्या प्रतिमा राजगोर ने बताया कि विद्यार्थी जीवन मानव जीवन का सबसे सुनहरा पल माना जाता है। विद्यार्थी यहीं से ज्ञान अर्जित कर समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनता है।

प्राचार्या ने बताया कि कक्षा 12वीं के बाद वह एक अलग दुनिया में प्रवेश करता है उसे वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सफलता अर्जित करने के लिये शिक्षा के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद भी आवश्यक है। इसी संस्कार की परंपरा का पालन करते हुए विद्यालय के सभागार में कक्षा 12वीं के छात्रों के उज्जवल परिणाम तथा सुखद भविष्य हेतु आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।

प्राचार्या ने बताया कि सर्वप्रथम शाला माँ सरस्वती के चरणों में माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात शिक्षकों ने अपने - अपने माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । शिक्षकों ने गीत के माध्यम से भी विद्यार्थियों को परीक्षा में आत्मविश्वास बनाये रखने की प्रेरणा दी। कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक जिन शिक्षकों ने छात्रों को पढाया है सभी ने आशीर्वचन प्रदान किये।

प्राचार्या ने बताया कि अंत में शाला की प्राचार्या प्रतिमा राजगोर ने डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से सफलता के गुर सभी छात्रों को बताया। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के जीवन पर एक फिल्म भी दिखाई जिसमें उनके बचपन से लेकर कक्षा 12वी तक के विद्यालयीन क्रियाकलापों को दिखाया गया जिसे देखकर वे बहुत प्रसन्न हुए। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा परीक्षा के लिये निर्धारित नियमों से भी छात्रों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी गुरुजनों को उनके आशीर्वचन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।


अन्य पोस्ट