कारोबार

सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल फिर सुगंधा नियुक्त
12-Feb-2026 3:28 PM
सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल फिर सुगंधा नियुक्त

रायपुर, 12 फरवरी। रायपुर निवासी अधिवक्ता सुगंधा जैन ने बताया कि उन्हें एक बार फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय, भारत में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी इस पुनर्नियुक्ति पर रायपुर सहित पूरे प्रदेश में शुभचिंतकों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, विधि जगत से जुड़े लोगों एवं परिवारजनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ दी जा रही हैं।

 

सुश्री जैन ने बताया कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में छ। वर्तमान में वे सुप्रीम कोर्ट में चल रहे स्ट्रे डॉग मामले में भी राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रही हैं। अपने विस्तृत कानूनी अनुभव के दौरान सुगंधा जैन छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की पैनल अधिवक्ता हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान एवं हृष्टश्वक्रञ्ज में क्कह्रस्॥ अधिनियम के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति की बाह्य सदस्य  के रूप में भी सेवाएँ दे रही हैं। कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ से जुड़े मामलों में जांच प्रक्रिया, कानूनी अनुपालन एवं मार्गदर्शन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

सुश्री जैन ने यह भी बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ्यत्रक्चङ्क वार्डन प्रशिक्षण परियोजना में विशेषज्ञ के रूप में भी कार्य कर रही हैं। भारत सरकार द्वारा हाल ही में मेरा युवा भारत, रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतर जिला आदान-प्रदान कार्यक्रम (महाराष्ट्र मंडल) के प्रथम सत्र में उन्हें बस्तर के बच्चों को कानून संबंधी जानकारी प्रदान करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट