कारोबार
अम्यूज़-ओ-रामा का ऐतिहासिक शुभारंभ
रायपुर, 8 फरवरी। अम्यूज़-ओ-रामा के बृजलाल गोयल और सुरेश गोयल के मार्गदर्शन, मनोज गोयल की दूरदर्शी सोच एवं विकास गोयल और आशीष गोयल के कुशल नेतृत्व में रायपुर को एक नई पहचान मिल रही है। अब मनोरंजन के लिए न मुंबई जाना पड़ेगा, न दिल्ली, न बाहर के राज्यों में खर्च और समय गंवाना पड़ेगा।
संचालकों ने बताया कि अम्यूज़-ओ-रामा ला रहा है, छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार, आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का थीम पार्क। मध्य भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक वाटर पार्क अब आपके शहर में। ग्लास ब्रिज, ड्रॉप टावर और स्मार्ट टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स से लैस है यह वन-स्टॉप डेस्टिनेशन छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया।
संचालकों ने बताया कि रायपुरा (इंद्रप्रस्थ) स्थित मध्य भारत के सबसे प्रतीक्षित वॉटर और थीम पार्क अम्यूज़ ओ रामा का भव्य उद्घाटन समारोह आज पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से अब राजधानीवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोमांच के लिए मेट्रो शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
संचालकों ने बताया कि वीआईपी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, सांसद (रायपुर), रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, आरडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू, आरएसएस के प्रधान प्रचारक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और रायपुर राम मंदिर अध्यक्ष बृजलाल गोयल मौजूद रहे।
संचालकों ने बताया कि सभी अतिथियों ने पार्क की आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में एक नया अध्याय जुडऩे जा रहा है। राज्य ही नहीं बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए गर्व का विषय बनने वाला अम्यूज़ ओ रामा अब पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ एक वाटर पार्क या थीम पार्क नहीं बल्कि मनोरंजन का One-Stop Destination है, जहाँ Non-Stop Fun, रोमांच, तकनीक, सुरक्षा और पारिवारिक आनंद, सब कुछ एक ही परिसर में मिलेगा।


