कारोबार

देशभर से 300+ जीतो सदस्यों ने संगठित एवं व्यापक संवाद में सार्थक सुझाव प्रस्तुत किए
08-Feb-2026 6:39 PM
देशभर से 300+ जीतो सदस्यों ने संगठित एवं व्यापक संवाद में सार्थक सुझाव प्रस्तुत किए

  आगामी विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर मंथन  

रायपुर, 8 जनवरी। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि विश्व नवकार महामंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की चर्चा ज़ूम मीटिंग के माध्यम से संपन्न हुई।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि मीटिंग की शुरुआत जीतो अपैक्स के पदाधिकारी वाईस चैयरमेन श्री हिमांशु जे शाह , अध्यक्ष श्री विजय बंदूलाल भंडारी , महासचिव श्री ललित कुमार डांगी जी ने की। इस ज़ूम मीटिंग में देशभर से लगभग 300 से अधिक जीतो सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, संगठित एवं व्यापक बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से विश्व शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। जैन समाज के साथ-साथ गैर-जैन समुदाय, कॉर्पोरेट संस्थान, उद्योग, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को भी जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है, ताकि जैन दर्शन और मूल्यों के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न हो सके। यदि इस कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल को जोड़ा जाए, तो इसकी पहुंच और प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि लायंस क्लब के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट से संपर्क कर उन्हें इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे यह आयोजन वैश्विक स्तर पर और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली बन सके। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अन्य जैन संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। इस आयोजन को प्रधानमंत्री तक प्रस्तुत करने की संभावना पर भी विचार किया गया।


अन्य पोस्ट