कारोबार

जरूरतमंद बच्चों को मिला जीवनभर का यादगार अनुभव, मैजिक शो ने भरा रोमांच
08-Feb-2026 6:23 PM
जरूरतमंद बच्चों को मिला जीवनभर का यादगार अनुभव, मैजिक शो ने भरा रोमांच

  रायपुर कॉस्मो दीवाज़ का आयोजन  

रायपुर, 8 फरवरी। रायपुर कॉस्मो दीवाज़ की अध्यक्ष अंकिता फरमानिया और सचिव अश्मित मक्कर ने बताया कि हमारे द्वारा एडॉप्टेड हैप्पी स्कूल स्कूल में हर महीने बच्चों के विकास के लिए कुछ न कुछ किया जाए। अपने हैप्पी स्कूल, टेमरी के बच्चों के लिए प्रसिद्ध जादूगर ओ.पी शर्मा द्वारा रंगमंच, कालीबाड़ी रायपुर में 7 फरवरी 26 को एक जादू शो का आयोजित किया।

दीवाज़ ने बताया कि जादू शो की अवधि 3 घंटे की थी। इसमें लगभग 100 बच्चे, शिक्षक और दिवास शामिल हुए थे। दिवास द्वारा हैप्पी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के लिए परिवहन और भोजन पैकेट की व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जादू का आनंद लिया और पहली बार जादू शो देखकर उत्साहित थे। उनके लिए यह एक जीवन भर का यादगार अनुभव था।

दीवाज़ ने बताया कि बच्चों ने बहुत मजा किया, हंसी-ठिठोली की और अपना बचपन दोबारा जीया। उनके चेहरे पर वास्तविक खुशी दिखाई दे रही थी। आखिर में, बच्चों ने दिवस के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और इस तरह के और कार्यक्रम करने की इच्छा व्यक्त की। दिवास को भी उनके साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा।


अन्य पोस्ट