कारोबार

सक्रियता और अनुभव वाले संतोष जैन सलाहकार मनोनीत-थौरानी
07-Feb-2026 2:03 PM
सक्रियता और अनुभव वाले संतोष जैन सलाहकार मनोनीत-थौरानी

रायपुर, 7 फरवरी। व्यापारिक संस्था छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में संगठनात्मक विस्तार और अनुभवी नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने संस्था के वरिष्ठ एवं कर्मठ सदस्य संतोष जैन (मेसर्स मूलचंद पाली मर्स) को उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए सलाहकार के गरिमामय पद पर मनोनीत किया है।

श्री थौरानी ने बताया कि संतोष जैन वर्तमान में उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। संगठन के प्रति उनके समर्पण और व्यापारिक मुद्दों पर उनकी गहरी समझ को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  समस्त चेम्बर परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। श्री थौरानी ने विश्वास जताया कि वर्ष 2025 से 2028 तक का उनका यह कार्यकाल संस्था के लिए उपलब्धियों से भरा होगा।

 

श्री थौरानी ने बताया कि इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि संतोष जैन जी का लंबा अनुभव और व्यापारियों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा चेम्बर को एक नई दिशा प्रदान करेगी। उनके मार्गदर्शन से संगठन और अधिक सशक्त, एकजुट और प्रभावी बनेगा।

श्री थौरानी ने बताया कि इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, चेम्बर कार्यालय प्रभारी दिलीप इसरानी, उपाध्यक्ष जितेंद्र शादीजा, महेंद्र अग्रवाल (सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला) एवं भाटापारा से अमरजीत सिंह सलूजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट