कारोबार

जुनियर्स और सीनियर्स ने स्वागत और रंगारंग प्रस्तुतियों से मिलन समारोह जगमगा दिया
06-Feb-2026 2:44 PM
जुनियर्स और सीनियर्स ने स्वागत और रंगारंग प्रस्तुतियों से मिलन समारोह जगमगा दिया

प्रगति महावि का पत्रकारिता विभाग

रायपुर, 6 फरवरी। प्रगति महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सौम्या नैयर ने बताया कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों का मिलन समारोह (गेट टू गेदर) कार्यक्रम का आयोजन सम्पंन हुआ।

डॉ. नैयर ने बताया कि जुनियर्स और सीनियर्स छात्र-छात्राओं ने एक - दूसरे का तिलक लगाकर स्वागत किया साथ ही नृत्य संगीत के रंगारंग प्रस्तुती से हॉल को जगमगा दिया।  समय के प्रबंधन एवं संयम से हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, उन्होनें कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए सदा याद रखना चाहिए कि वे भारत के नागरिक हैं और उन्हें कि भारत का बेहतर प्रतिनिधित्व करना है। देश को उनसे बहुत आशाएँ हैं।  

डॉ. नैयर ने बताया कि पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण यादव ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें साथ ही उसे पूरा करने के लिए रात-दिन जुट जाएं, उन्होनें सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामनाएँ दी।  कार्यक्रम में के.सौम्या ने जिदंगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म के गीत सेनोरिटा गीत पर और गुंटुर कारम फिल्म के गीत कुर्ची मडथापेटी गीत पर मनमोहक प्रस्तुती दी, इसके साथ ही कॉजल और वर्षा भोई ने रिमिक्स गीत चिकनी चमेली और छत्तीसगढ़ी गीत मया हो गे रे गीत प्रस्तुत कर समाबंाधा। कुशल शर्मा ने हीरोपंती फिल्म के तेरे बीना गीत पर प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।


अन्य पोस्ट