कारोबार
हैदराबाद, 5 फरवरी। एनएमडीसी ने बताया कि भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2026 के 9 माह में मात्रा और वित्तीय दोनों क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जिम्मेवार खनिक ने जनवरी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन एवं बिक्री दर्ज की, जिससे कंपनी की प्रचालन गति और मजबूत हुई।
एनएमडीसी ने बताया कि कंपनी ने 5.56 एमटी लौह अयस्क का उत्पादन किया और 4.79 एमटी की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 9 प्रतिशत और बिक्री में 7 प्रतिशत की मजबूत वार्षिक वृद्धि दर्शाती है। जनवरी 2026 तक कंपनी का संचयी प्रदर्शन इस प्रगति को और भी उजागर करता है। उत्पादन बढक़र 42.65 एमटी हो गया, जो 19 प्रतिशत की सर्वोच्?च वृद्धि को दर्शाता है, जबकि बिक्री बढक़र 39.73 एमटी हो गई, जो वार्षिक आधार पर 9.7 प्रतिशत की वृद्धि है।
एनएमडीसी ने बताया कि वित्तीय प्रदर्शन पर, एनएमडीसी ने स्थापना के बाद से वित्त वर्ष 2026 के प्रथम नौ माह में शानदार प्रदर्शन किया।
राजस्व में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 20,381 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पीबीटी में 5त्न की वृद्धि हुई और यह 7,280 करोड़ तक पहुंच गया। पीएटी में 4त्न की वृद्धि हुई और यह 5,401 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि ईबीआईटीडीए बढक़र 7,666 करोड़ हो गया, जो 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एनएमडीसी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 2.50 रुपये का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया । यह प्रदर्शन रिकॉर्ड मात्रा और निरंतर प्रचालन उत्कृष्टता के कारण ही संभव हुआ, जिससे एनएमडीसी भारत की सबसे मजबूत खनन कंपनियों में से श्रेष्ठ कंपनी के रूप में स्थापित हो गई है।


