कारोबार
वित्तमंत्री सीतारमण से मिला प्रतिनिधिमंडल
रायपुर, 4 फरवरी। चेम्बर प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई का प्रतिनिधिमंडल संसद भवन दिल्ली में आयोजित केंद्रीय बजट सत्र में शामिल हुआ।
श्री थौरानी ने बताया कि केंद्र सरकार के बजट सत्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में तथा चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में दिल्ली पहुँचा। बजट सत्र के दौरान चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल सदन में मौजूद रहा। अजय भसीन ने इस बजट को व्यापार के लिए प्रगतिशील बजट बताया।
श्री भसीन ने बताया कि चेम्बर इकाई भिलाई का प्रतिनिधिमंडल माननीया वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से मुलाकात कर कहा कि आपके वित्त निर्देशन को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश के एक-एक व्यापारी तक पहुँचा रहा है।
श्री भसीन ने बताया कि इस बजट के एक एक विषय को हम व्यापारियों तक पहुंचाएंगे तथा देश के विकास में व्यापारियों की भूमिका को मजबूत करेंगे। मुलाकात के दौरान चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने वित्तमंत्री को चेम्बर के कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूश गोयल से भी चेम्बर दल मिला और चेम्बर की गतिविधियों की जानकारी दी।
श्री गोयल जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की गतिशीलता से मैं वाकिफ हूं, चेम्बर के कार्यक्रम में भिलाई, दुर्ग, रायपुर में मैं शामिल हुआ हूं। संसद भवन में दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी ने चेम्बर प्रतिनिधिमंडल एवं सीए टीम को संसद भवन भ्रमण करवाया।


