कारोबार

राडा ऑटो एक्सपो को ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद
04-Feb-2026 3:23 PM
राडा ऑटो एक्सपो को ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद

अब तक 30 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री

नेता प्रतिपक्ष ने की महिन्द्रा एक्सईवी 9एस की भव्य लांचिंग

रायपुर, 4 फरवरी। राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, राडा के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह  ने बताया कि राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे ऑटोमोबाइल महाकुंभ राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

राडा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट और कंपनियों व डीलर्स के ऑफर्स के चलते एक्सपो में 15 दिनों में रिकॉर्ड 30,000 वाहनों की बिक्री हो गई। मंगलवार को एक्सपो में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत, अतिविशिष्ट अतिथि सरगुजा संभाग प्रभारी श्री संजय श्रीवास्तव, अतिविशिष्ट अतिथि ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू, अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री राज कमल जी सिंघानिया, चोला फाइनेंस से सीएफओ श्री बलराज, एनबीएम श्री वेंकट रत्नम, एनएसएम श्री अक्षय पुराणिक, एनएसएम श्री वल्लभ, एनआरएम श्री अभिष्ठ, श्री अविनाश निगम, जेडएसएम श्री समीर और जेडसीओएम श्री प्रवीण, एचडीएफसी बैंक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट नेशनल हेड श्री बालाजी वर्मा, जेडयूएनओ से श्री तरुण पटेल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स रोहित अग्निहोत्री मौजूद रहे।

 

राडा ने बताया कि राडा ऑटो एक्सपो में मंगलवार को एक साथ कई इवेंट हुए। वहीं अंतिम तीन दिन में छूट का फायदा लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, मारुति सुजुकी कंपनी के अधिकारी भी राडा एक्सपो पहुंचे। उन्होंने मारुति सुजुकी के स्टॉलों और नेक्सा और विक्टोरिस जोन का दौरा किया।

राजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का फायदा ले सकते हैं। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही है।


अन्य पोस्ट