कारोबार
मदरसा बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा नतीजे घोषित
04-Feb-2026 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 फरवरी । छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर ने बताया कि हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2025 द्वितीय अवसर परीक्षा के परिणाम यहाँ कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में जारी किये गये। अलताफ अहमद , अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त परीक्षार्थियों को शुभकामनाऐं दीं हैं।
बोर्ड ने बताया कि इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव श्री पी.पी.द्विवेदी सहित छ.ग.मदरसा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। परीक्षा परिणाम परीक्षार्थीगण छ.ग.मदरसा बोर्ड की वेब साइट www.cgmadarsaboard.in तथा लिंक https://cgmbresult.cgmadarsaboard.in/page/result पर देख सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


