कारोबार
5 फरवरी को होगा समापन
रायपुर, 2 फरवरी। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाडिय़ां और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की एक श्रृंखला यहां प्रदर्शित की गई है। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि एक्सपो में 100 ब्रांड्स के 300 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं।
राडा ने बताया कि राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे राडा ऑटो एक्सपो में संडे को भीड़ उमड़ पड़ी। हर स्टॉल पर पहुंचे लोग वाहनों की पूछताछ और बुकिंग करते रहे। 13 दिनों में 25 हजार 200 वाहनों की बिक्री हो गई है। रविवार को एक्सपो में फैशन शो, लावणी नृत्य और डांस की धूम रही। रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के साथ वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर अब सिर्फ चार दिन है। रविवार को एक्सपो में दो वाहनों की लान्चिंग हुई।
राडा ने बताया कि रविवार छुट्टी के दिन लोग सुबह से ही परिवार के साथ में राडा ऑटो एक्सपो पहुंचे। वे अलग-अलग में पहुंचकर वाहनों को देखते रहे। बाइक और कारों के फीचर्स और रेट की जानकारी लेने के बाद कई लोगों ने मौके पर ही बुकिंग कराई।
राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि ग्राहक राडा ऑटो एक्सपो में छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। ऑटो एक्सपो में हर दिन खरीदी का रिकॉर्ड बनते जा रहा है।
राडा ने बताया कि एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
राडा ने बताया किएक्सपो में संडे को ग्राहकों के एंटरटेनमेंट के लिए कई आयोजन हुए। महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने लावणी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। परंपरागत वेशभूषा के साथ नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। वहीं रैम्प पर फैशन का जलवा बिखरा। साथ ही डांस और म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति हुई। राडा एक्सपो में रविवार को दो वाहनों की लॉन्चिंग हुई। एक टीवीएस थ्री व्हीलर लोडर की लॉन्चिंग की गई। वहीं सुजुकी के ई-एक्सेस की लॉन्चिंग हुई।


