कारोबार
रायपुर, 1 जनवरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि 115 वर्षों का विश्वास आंचलिक प्रमुख, रायपुर के डेस्क से संदेश हमारे 115वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर, हम 1911 से चली आ रही विश्वास, सेवा और समर्पण की एक सदी से अधिक की यात्रा का उत्सव मना रहे हैं।
बैंक ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सदैव जन-जन का बैंक रहा है, जिसने अपनी हर यात्रा में राष्ट्र के विकास को समर्थन देने की प्रतिबद्धता निभाई है। हम अपने सम्मानित ग्राहकों, भागीदारों और शुभचिंतकों के प्रति आपके अटूट विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं तथा उन पीढिय़ों के सेंट्रलाइट्स को नमन करते हैं, जिनकी ईमानदार सेवा ने इस गौरवशाली विरासत का निर्माण किया है।
बैंक ने बताया कि आगे की ओर देखते हुए, हमारी दृष्टि तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है त्वरित प्रगति विस्तार और परिवर्तन हम उत्तरदायी विकास को गति देने, तेज़ और सरल सेवाओं के साथ विस्तार करने तथा स्वयं को एक अधिक डिजिटल, ग्राहक-केंद्रित और कर्मचारी-सशक्त संस्था के रूप में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखते हैं रायपुर अंचल में, हम समावेशी बैंकिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते। किसानों, एमएसएमई, वेतनभोगी परिवारों और प्रत्येक समुदाय की ईमानदारी के साथ सेवा करने हेतु। हम अपनी जमाओं को सुदृढ़ करने, परिसंपत्ति गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा पारदर्शी और मूल्य-युक्त समाधान प्रदान करने का सतत प्रयास करते रहेंगे।