कारोबार

केजरीवाल्स तृतीय छग राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता पहुंची अंतिम चरण
22-Dec-2025 2:17 PM
केजरीवाल्स तृतीय छग राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता पहुंची अंतिम चरण

विधायक एवं पूर्व सांसद सोनी ने बढ़ाया हौसला

रायपुर, 22 दिसंबर। आयोजन सचिव  विनय बैसवाड़े ने बताया कि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा आज दिनांक  21 दिसंबर, 2025 को सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में चल रही केजरीवाल्स तृतीय  छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 65)  के अंतिम दौर के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि मुख्य अतिथि  रायपुर दक्षिण के विधायक एवं रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद माननीय श्री सुनील सोनी जी  थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला जी ने किया तथा विशेष अतिथि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक एवं मास्टर्स राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विनय केजरीवाल जी एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी थे।


अन्य पोस्ट