कारोबार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में राजकुमार कॉलेज की त्विषा को स्वर्ण पदक
08-Dec-2025 3:00 PM
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में राजकुमार कॉलेज की त्विषा को स्वर्ण पदक

तीन वर्षों में कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण, जापान में भी लिया प्रशिक्षण

रायपुर, 8 दिसंबर। रायपुर निवासी सात वर्षीय राजकुमार कॉलेज की छात्रा  त्विषा गोयल को 6 और 7 दिसंबर 2025 को भिलाई, छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अपने वर्ग में कता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके पिता विवेक गोयल और माता चानन गोयल डॉक्टर हैं।

 

डॉ. चानन गोयल ने बताया कि इस आयोजन में देशभर से आए 500 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व भी त्विषा गोयल पिछले तीन सालों में नैनीताल, भुवनेश्वर एवं हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। नन्ही त्विषा को इन उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, श्री विष्णु देव साय द्वारा गत वर्ष सम्मानित किया गया था।

डॉ. गोयल ने यह भी बताया कि त्विषा चार वर्ष की आयु से कराटे की शिक्षा ले रही है। त्विषा बेंगलुरु और जापान के टोक्यो में भी कराटे का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। त्विषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कराटे गुरु कृष्णेंदु दास को दिया। गौरतलब है कि त्विषा की माताजी भी कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं एवं राष्ट्रीय स्तर की कराटे खिलाड़ी हैं।


अन्य पोस्ट