कारोबार

किसान पखवाड़ा में देशभर के 3.65 लाख+ किसानों से बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया संवाद
29-Nov-2025 3:28 PM
किसान पखवाड़ा में देशभर के 3.65 लाख+ किसानों से बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया संवाद

मुंबई, 29 नवंबर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 03 से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित अपनी विशिष्ट ग्रामीण संवाद पहल, बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 8वें संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। इस पखवाड़े के दौरान, बैंक ने देश भर में 3.65 लाख से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित किया तथा 5,636 करोड़ रुपये से अधिक के कृषि ऋण मंजूर किए। इस वर्ष की थीम, आत्मनिर्भरता की ओरवित्तीय समावेशन के विस्तार और भारत के कृषक समुदाय के लिए सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित है।

बैंक ने बताया किबैंक ने देश भर में किसान मेलों, किसान बैठकों, चौपाल, क्रेडिट शिविरों और वित्तीय साक्षरता सत्रों सहित कई जमीनी स्तर की पहलों का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और कृषि औजारों, ड्रोन तकनीक और एफपीओ तथा एसएचजी ऋणों के विवरण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं उनमें से कुछ को कार्यक्रम के दौरान ही स्वीकृति पत्र भी दिए गए। इस पहल के तहत, डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड (डिजिटल भूमि रिकॉर्ड के लिए आरबीआईएच के साथ इंटीग्रेशन) और बैंक के डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड लोन सहित बैंक की प्रमुख डिजिटल पेशकशों से भी किसानों को अवगत कराया गया।


अन्य पोस्ट