कारोबार
रायपुर, 22 नवंबर। प्रगति कॉलेज ने बताया कि शिक्षा विभाग के तत्वाधान में शरीर, मन, कला एवं मीडिया के दबाव को समझने के लिए ‘‘थिएटर फॉर एडुकेशन‘‘ पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता अंतर्राष्ट्रीय थिएटर कलाकार ज्योति डोगरा रहीं। साथ ही उनके सहायक गरिमा दिवाकर एवं मयंक भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित इंटरएक्टिव थिएटर प्रदर्षन में मीडिया के शरीर की छवि और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों को दर्शाया गया। इसके बाद ज्योति डोगरा ने नाटक की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर हाव-भाव के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को कैसे अपनी सुंदरता की परिभाषा समाज के अनुसार बदलनी पड़ती है, जैसे बढ़ते वजन एवं पहनावा को लेकर असमंजस रहता है। उन्होंने आगे बताया कि कैसे सामाजिक दबावों का सामना करना है तथा डिजिटल युग में सामना करने की रणनीतियों और आत्मजागरूकता पर ज़ोर दिया। इस शानदार नाटक को सभी छात्राएँ घण्टों तक बिना अपनी जगह से उठे एकटक देखती रहीं।