कारोबार

शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु वार्षिक क्रीडा उत्सव
28-Oct-2025 2:44 PM
शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु वार्षिक क्रीडा उत्सव

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर आयोजन

रायपुर, 28 अक्टूबर। रायपुर कान्वेट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर वार्षिक क्रीडा उत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्षत्रिय वंश के प्रणेता (समस्त पिछड़ी जाति) राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा उत्सव का आयोजन रायपुर कान्वेट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी गुढिय़ारी, न्यू राजेन्द्र नगर, अमलीडीह रोड शिवानंद नगर, एवं सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त विद्यालय केन्ट इंटरनेशनल स्कूल झीट, रायपुरा अमलेश्वर मार्ग में वार्षिक क्रीडा उत्सव का आयोजन किया गया हैं।

 

प्राचार्या ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु का साम्राज्य पूरे भारत वर्ष में एवं विदेशों में रहा । समस्त पिछड़ी जाति के अराध्यदेव कार्त्तवीर्याजुन ने अपनी आराधना से भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न किया था। भगवान दत्तात्रेय ने युद्ध के समय सहस्त्रार्जुन को हजार हाथों का बल प्राप्त करने का वरदान दिया था। इस कारण उसका नाम श्री सहस्त्रार्जुन पड़ा। श्री सहस्त्रार्जुन सात द्वीपों सहित हैहय साम्राज्य के चक्रवर्ति अधिपति थे। जो भी प्रात: काल श्री सहस्त्रार्जुन का नाम लेता हैं उसकी सम्पदा कभी नष्ट नहीं होती तथा नष्ट हुआ धन पुन: प्राप्त हो जाता हैं। भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा विद्यालय में प्रात: 10:00 बजे की जायेगी, इसके पश्चात् तीन मशाल (शक्ति, एकता व विकास) प्रज्जवलित की जायेगी।


अन्य पोस्ट