कारोबार

महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष एवं एबीएस पॉली प्लास्ट संचालकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित-कैट
16-Oct-2025 2:49 PM
महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष एवं एबीएस पॉली प्लास्ट संचालकों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित-कैट

रायपुर, 16 अक्टूबर।  व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महिला प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने बताया कि विश्व मानक दिवस पर कैट के  महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं एबीएस पॉली प्लास्ट के संचालक मधु अरोऱा एवं अनुज अरोऱा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि हर साल 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, विशेषज्ञों और संगठनों के योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है जो विश्वभर में उत्पादों, सेवाओं और प्रणालियों के मानक तय करते हैं।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि मानक हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं चाहे वह बिजली के सॉकेट हों, मोबाइल नेटवर्क, दवाओं की गुणवत्ता या खाद्य पदार्थों की सुरक्षा। विश्व मानक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि गुणवत्ता और एकरूपता ही वैश्विक प्रगति की कुंजी है।


अन्य पोस्ट