कारोबार

स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बना रहा है युवा कैट
17-Aug-2025 6:59 PM
स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बना रहा है युवा कैट

रायपुर, 17 अगस्त। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि युवा कैट ने भारतीय सामान - हमारा स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत युवा कैट ने रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन एवं जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता पोस्टर लगाये।

श्री सिंह ने बताया कि भारतीय सामान - हमारा स्वाभिमान अभियान का उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना, उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों के महत्व से अवगत कराना, तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त करना रहा। युवा कैट के प्रतिनिधियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें भारतीय उत्पाद अपनाने की अपील की। युवा कैट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से शहर भर में एक सतत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।

श्री सिंह ने बताया कि रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- कन्हैया गुप्ता - चेयरमैन, विजय पटेल जी - अध्यक्ष, बी. के. सिंह - महामंत्री, महेश पटेल - उपाध्यक्ष, नागेंद्र तिवारी - उपाध्यक्ष, बी एस परिहार - उपाध्यक्ष। जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- सुभाष बजाज - अध्यक्ष, अविनाश मेथानी- महामंत्री एवं अन्य।


अन्य पोस्ट