कारोबार
रायपुर, 14 अगस्त। रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के चौथी बार अध्यक्ष बनाए जाने पर राजेन्द जग्गी ने बताया कि चुनावी आमसभा संपन्न हुई। श्री जग्गी इसके पूर्व 2017 से लेकर अब तक लगातार अध्यक्ष बने हुए हैं।
श्री जग्गी ने बताया कि इसके पूर्व चुनाव अधिकारी मनहर शाह एवं हरेंद्र जैन ने आमसभा में सदस्यों से अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे। जिस पर विक्रम व्यास एवं सुशील सराफ ने उनका नाम प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन मनोज जैन व राजेंद्र खटवानी ने किया। सदन से और रोई नाम अध्यक्ष पद के लिए नहीं आया। अन्य कोई नाम नहीं आने के कारण चुनाव अधिकारी ने सत्र 2025 से 28 के लिए राजेन्द्र जग्गी को निविरोध अध्यक्ष घोषित किया। उन्हे जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए निर्देशित किया।
श्री जग्गी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं एवं वह पूर्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजेंद्र जग्गी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अनिल दुग्गड, अमित अग्रवाल, मनोज जैन,मनहर शाह, सुशील सराफ, गिरीश सिंघवी,विक्रम व्यास, पवन लूनिया, मनोज पंजवानी, शोएब अंसारी, राजेंद्र खटवानी, चैना राम चौधरी, हरीश गहलोत, हंसा राम चौधरी,हेमंत तोतला, जय किशन मोहता, पवन मोहता कुलदीप जैन मुख्य रूप से मौजूद थे।


