कारोबार

सीईओ ने लिया विज्ञान प्रदर्शनी का जायजा
28-Sep-2024 1:03 PM
सीईओ ने लिया विज्ञान प्रदर्शनी का जायजा

दंतेवाड़ा, 28 सितंबर। शिक्षा विभाग द्वारा बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और पश्चिम भारत मेले का आयोजन गुरुवार को किया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय में उक्त प्रदर्शनी आयोजित की गई। 

इस वर्ष की प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और उप विषय खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता, जैविक खेती, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन शामिल थे। इन विषयों पर विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किये। इस दौरान मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत कुमार विश्व रंजन ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।

 


अन्य पोस्ट