कारोबार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जमा किया 1 लाख 86 हजार करोड़+ टैक्स
08-Aug-2024 2:31 PM
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जमा किया 1 लाख 86 हजार करोड़+ टैक्स

नई दिल्ली, 8 अगस्त। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 1,86,440 करोड़ का टैक्स  सरकार के खजाने में टैक्स के तौर पर जमा कराया है। यह पिछले साल के मुकाबले 9 हजार करोड़ रूपय से अधिक है। कंपनी की सालाना वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। देश की अर्थव्यवस्था में रिलायंस का योगदान काफी अहम रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 20 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार करने वाली रिलायंस भारत की पहली कंपनी बन गई है।

इंडस्ट्रीज ने बताया कि कोई दूसरी कंपनी यह आंकड़ा अब तक नहीं छू पाई है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह 27 फीसदी का उछाल है। बाजार पूंजीकरण  मार्केट कैपिटालाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस दुनिया की 48 वीं कंपनी है। वहीं कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में भी रिलायंस ने 10 लाख करोड़ के मुकाम को पार कर लिया है।  निर्यात में भी रिलायंस देश की रीढ़ मजबूत कर रहा है। पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस ने करीब 3 लाख करोड़ रूपये का निर्यात किया।

इंडस्ट्रीज ने बताया कि निर्यात ही नहीं देश में पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण में भी रिलायंस निजी क्षेत्र के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1 लाख 35 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा पिछले दशक में वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत का महत्व कई गुना बढ़ गया है। अस्थिरता और अनिश्चितता की इस दुनिया में, भारत स्थिरता और समृद्धि के प्रतीक के रूप में चमक रहा है। सभी क्षेत्रों में मजबूत विकास 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।


अन्य पोस्ट